Navigation Menu!

Monday, 16 July 2018

Youtube पर view कैसे बढ़ाएं

यूट्यूब आज से आगे बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने वाला है, क्योंकि जब से भारत में 4G आया है। इंटरनेट की दुनिया मे बाढ़ आ गया है। इतनी गति अंतरजाल में लोग ब्लॉग पढ़ने में थोड़े आलसी हो सकते है। ऐसे में स्वभाविक है कि लोगों को यूट्यूब पर वीडियो देखना ज्यादा पसंद आएगा। और यूट्यूब पर वीडियो की मांग बहुत बढ़ेगी।Youtube-par-traffic-kaise-badhaye

दोस्तों अगर आप एक यूटूबर है और यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते है। आपके लिए व्यूअर का ज्यादा होना बहुत जरुरी है।व्यूअर बढ़ने से लोग आपके चैनल को भी सब्सक्राइब करना चाहेंगे। आइये जानते है कुछ बेहतरीन तरीके यूट्यूब पर ट्रैफिक बढ़ाने के
  • विषय:
जिस चीज़ में आपको रुचि हैं और उसकी अच्छी जानकरी हैं। उसी पर यूट्यूब चैनल बनाइये। जैसे, आपको इतिहास, ब्लॉग, इंटरनेट, खाना बनाने, कंप्यूटर प्रोग्राम की जानकारी, डिज़ाइन, मोटिवेशन, कॉमेडी, चित्र एडिटिंग, समाचार, गाने में रुचि है तो इसमें आप अच्छे से वीडियो बना सकते है। आपके ज्यादा व्यूअर होंगे क्योंकि आपको उस चीज़ की सही जानकारी है और उसे आप साझा करते है।

  • एक अच्छा शीर्षक (Title):

वीडियो का अहम हिस्सा उसका शीर्षक (Title) होता है। जिससे आपके दर्शकों को वीडियो ढूंढने में आसानी हो। इसलिए वीडियो Title रखने से पहले गूगल जरूर करें। दोस्तो आपको अपने वीडियो का शीर्ष थोड़ा छोटा रखना चाहिए। जिससे आपकी वीडियो को हर कोई देखना पसंद करे। शीर्षक में आपको वीडियो जिस पर है। उसी को लिखना है।


  • वितरण (Description):

वितरण में आपको वीडियो की हर Main Point को लिखना होगा। जो भी आपका Description पढ़े वह समझ जाये की वीडियो में क्या है। वीडियो में यूज़ कोई लिंक कोई साइट लिंक है तो उसको जरूर जोड़े और एक अच्छा सा वितरण लिखें। Description मे रिलेटेड कीवर्ड्स भी डाले। इसके लिए आप गूगल सर्च की Help ले सकते है। जिससे यूट्यूब को पता चले आप अपने व्यूअर को क्या दिखाना चाहते हैं। जिससे आपका वीडियो यूट्यूब सर्च में Improve हो। सोशल साइट्स के लिंक भी जोड़े ताकि लोग आप तक पहुँच सके।

  • टैग लगाए (Use Tags):

Youtube Video में Tag का इस्तेमाल जरूर करे। क्योंकि इससे आपका वीडियो दूसरे वीडियो के सुझाव में शो होगा। जिससे आपके वीडियो पर भी व्यूअर आएंगे।
Tags से होता ये है की अगर कोई कुछ सर्च करता है तो अगर आपने उसी टैग्स का यूज़ अपने यूट्यूब वीडियो में किया है तो आपका वीडियो सर्च लिस्ट में आएगा। Tags में आपको सिर्फ अपने यूट्यूब वीडियो से रिलेटेड टैग्स ही यूज़ करे। टैग्स में हम 200 Character तक डाल सकते हैं।

  • Thumbnail:

Custom Thumbnail का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। अगर आपने वीडियो में टैग्स लगाये तो सबसे जरुरी थंबनेल भी होता है। जब आपका वीडियो किसी यूट्यूब वीडियो सुझाव में शो होगा। थंबनेल थोड़ा मनमोहक लगाए ताकि व्यूअर उसे देखना पसंद करें। Youtube पर Traffic बढ़ाने के लिए कस्टम थंबनेल बहुत जरूरी है। Thumbnail में आप हमेेशा खुद के बनाये फ़ोटो या स्टॉक फ़ोटो का इस्तेमाल करें।

  • वीडियो की लंबाई
वीडियो बनाते वक़्त वीडियो की लंबाई का भी ख्याल रखें। क्योंकि ज्यादा लम्बाई वाली वीडियो व्यूअर देखना पसंद नहीं करते। इसके लिए आप जिस चीज़ पर वीडियो बना रहे उसको यूट्यूब पर खोजकर देखे कितनी लम्बी वीडियो व्यूअर ज्यादा पसंद कर रहे है। उसी हिसाब से वीडियो की लंबाई रखे। जिससे आजके व्यूअर आपके वीडियो को देखना पसंद करे।

0 comment:

Post a Comment

GET FREE LAST UPDATE

अगर आप अपने ईमेल इनबॉक्स में नयी पोस्ट के NOTIFICATION प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी Hitlogstar.blogspot.com को सब्सक्राइब करें सब्सक्राइब करने बाद आपके ईमेल पर एक लिंक आएगा उस पर क्लिक करके कन्फर्म जरुर करें

Powered by Blogger.

Tags

Blogger (2) Internet (10) Make Money (1) Mobile (10) SEO (3) Social Network (2) Wi-Fi (1) Youtube (2)

About Me

My photo
I am a blogger and Hindi content writer. I write reviews with lyrics of Bollywood songs on my blog. You will get to see something special in every post.

Contact Form

Name

Email *

Message *